नई दिल्ली.एयरपोर्ट लाइन पर चलती मेट्रो ट्रेन में फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू होगी। सुविधा गुरुवार को नई दिल्ली स्टेशन से लांच की जाएगी। अभी तक इस 22.7 किमी वाले कॉरिडोर के सभी नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, एयरो सिटी, आईजीआई एयरपोर्ट, सेक्टर-21 द्वारका स्टेशनों पर पहले ही वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। अभी द्वारका सेक्टर-21 के आगे ईसीसी सेंटर द्वारका सेक्टर-25 तक विस्तार निर्माणधीन है। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि किसी मेट्रो एयरपोर्ट लाइन के अलावा ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्म पर फ्री वाईफाई की सुविधा है। लेकिन दौड़ती ट्रेन में अपनी किस्म की पहली सुविधा है।
इस सर्विस के शुरू होने से करीब 20 मिनट में नई दिल्ली से आईजीआई तक की यात्रा कराने वाली ट्रेन में ना सिर्फ मोबाइल पर चैटिंग या इमरजेंसी में इंटरनेट की जरूरत वाला मोबाइल पर काम कर पाएंगे बल्कि ये लैपटॉप से भी जुड़ सकेगा। मेट्रो अधिकारी ने यह भी बताया कि इस लाइन पर सबकुछ ठीक रहने की दशा में फ्री वाईफाई ब्लू लाइन या अन्य लाइन की ट्रेन में भी शुरू करने का काम किया जा सकता है।
सुविधा-2-बुजुर्गों-केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आरएमएल में विशेष ओपीडी: राम मनोहर लोहिया अस्पताल के हड्डी विभाग की ओपीडी में बुजुर्गों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के विशेष ओपीडी शुरू की गई है। ओपीडी का उदघाटन अस्पताल की मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ मीनाक्षी भारद्वाज ने किया। इस मौके पर हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ शुक्ला समेत विभाग के अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे। विशेष ओपीडी पहले सप्ताह में एक दिन चलती थी, लेकिन अब यह रोज चलेगी।
सुविधा-3-द्वारका पुलिस स्टेशन में शुरू हुआ आयुर्वेदिक क्लीनिक : द्वारका पुलिस स्टेशन में आयुर्वेदिक क्लीनिक शुरू हुआ है। इसे चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान के डॉक्टर संचालित करेंगे। सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलने वाले क्लीनिक का उदघाटन चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान अतिरिक्त निदेशक (शैक्षणिक) डाॅ एन आर सिंह और पुलिस अधिकारी एंटो अल्फांस ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37qGWC1
via IFTTT
via Blogger https://ift.tt/2QGFBR7
January 02, 2020 at 07:11AM
No comments:
Post a Comment