शकूरपुर में ट्रक से बिहार जा रहे 64 मजदूर पकड़े गए  https://ift.tt/3by6Sxy - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Tuesday, May 12, 2020

शकूरपुर में ट्रक से बिहार जा रहे 64 मजदूर पकड़े गए  https://ift.tt/3by6Sxy

नेताजी सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने अवैध रुप से शकूरपुर से बिहार ले जा रहे मजदूरों से भरे एक ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चालक की पहचान फुरकान के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक में भरे हुए 64 मजदूरों को निकाला है। मजदूरों का कहना है कि शकूरपुर से भागलपुर तक का प्रति व्यक्ति 2500 रुपए किराया दिया है। वे कई दिनों से भूखे रहने के बाद इन मजदूरों ने शकूरपुर विधायक के ऑफिस के सामने धरना भी दिया था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी ट्रक मालिक रिजवान खान व व चालक फुरकान के खिलाफ आईपीसी की धारा 188/269/270/271 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि अवैध रूप से कुछ मजदूरों को बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ar4DiJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment