गुड़गांव में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक साथ 16 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसके साथ ही गुड़गांव में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 161 तक पहुंच गई। गुड़गांव में मई महीने के 12 दिन में ही 104 केस मिल चुके हैं। इनमें सबसे अधिक सब्जीमंडी खांडसा के केस शामिल हैं। आजादपुर सब्जीमंडी के माध्यम से फैले कोरोना वायरस से अब तक 28 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक गुड़गांव में 20 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें नागरिक अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा मंगलवार को तीन मृतकों के सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन तीनों दिल्ली, उत्तरप्रदेश व पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इन्हें गुड़गांव में नहीं जोड़ रहा है।
गुड़गांव में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। मई महीने के 12 महीने के 104 केस मिल चुके हैं। वहीं मंगलवार को मिले 16 पॉजिटिव केस में से एक केस रवि नगर से सब्जी विक्रेता, एक डीएलएफ फेस वन से ऑफिस बॉय, एक केस बजघेड़ा से सब्जी विक्रेता, दो केस पति-पत्नी सरहोल निवासी, एक केस खांडसा सब्जी मंडी के नजदीक से, चार केस सरहोल से, दो केस नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के शामिल हैं। जबकि एक केस देवीलाल कालोनी, एक बालियावास व दो केस नाथुपुर डीएलएफ फेस तीन में पाए गए हैं। अब तक गुड़गांव में 20 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिनमें से 6 पेशेंट मंगलवार को डिस्चार्ज किए गए हैं। गुड़गांव में 161 केस मिले हैं, जिनमें से 67 पेशेंट ठीक हो चुके हैं जबकि 94 पेशेंट अभी उपचाराधीन हैं।
तीन मृतकों की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव
गुड़गांव में अब तक 10 से अधिक मृतकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं। जिनमें अधिकतर अलग-अलग प्रदेशों के शामिल हैं। मंगलवार को पिछले कई दिन से रखे चार शवों में से तीन मृतकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। रविवार को सेक्टर-31 में एडमिट एक पेशेंट की मौत के बाद स्वैब के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। वहीं सीएमओ डा. जेएस पूनिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि तीन अलग-अलग प्रदेशों के लोगों की गुड़गांव में मौत हो गई थी, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली, यूपी व पश्चिम बंगाल में इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35SOFcw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment