दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से शाम 5.30 बजे तक तेज धूप और गर्मी थी। अधिकतम तापमान में बुधवार के 36.3 डिग्री के मुकाबले 3.4 डिग्री की वृद्धि हुई और सफदरजंग में पारा 39.7 डिग्री व पालम में 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। अचानक वेस्टर्न डिस्टरबेंस से ऐसा मौसम बदला किया 72 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पहले भरी आंधी आई। अंधेरा छा गया। फिर तेज बारिश के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। पंजाबी बाग, शाहदरा, सुभाष पार्क सहित उत्तरी दिल्ली के तमाम इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के दिल्ली रीजन इंचार्ज डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा वाली आंधी शाम को 5.45 बजे सफदरजंग में सबसे तेज 72 किमी प्रतिघंटा व पालम में 56 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चली। जिससे पहले वातारण में काफी धूल उड़ी और फिर बारिश-ओले से तापमान में गिरावट देखने को मिली। ये मौसम परिवर्तन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी हवा में प्रदूषण का स्तर मॉडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडैक्स 149, फरीदाबाद में 170, गाजियाबाद में 178, ग्रेटर नोएडा में 136 और गुड़गांव में 146 के साथ नोएडा में 124 एक्यूआई रजिस्टर किया गया।
अग्निशमन विभाग को आंधी से नुकसान की 16 कॉल मिली
दिल्ली अग्निशमन विभाग को आंधी से नुकसान से संबंधित 16 कॉल मिली। इसमें 2 जगह पेड़ गिरने और टीन शेड गिरने की कॉल भी शामिल है। पीरागढ़ी से जनकपुरी जाने वाले रास्ते में विज्ञापन का एक बोर्ड गिर गया जिससे रास्ता प्रभावित हुआ।
आगे क्या:20 मई तक मौसम नहीं बिगड़ेगा
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को 20-30 किमी की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार 16 मई से आसमान साफ होगा और 20 मई तक मौसम नहीं बिगड़ेगा। मौसम की भविष्यवाणी करने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत का कहना है कि 16 मई तक थोड़ी सी हवा तेज चल सकती है, जिससे धूल उड़ेगी और वातावरण में धूल रहेगी। लेकिन फिर 21 मई तक किसी तरह के वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावना नहीं है। तेज धूप निकलेगी जिससे तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 19-20 मई को ही सीजन के सबसे गर्म दिन के 41 डिग्री के स्तर पर दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने की संभावना है। रात की गर्मी अभी नहीं बढ़ेगी। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास 24-25 डिग्री ही रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cygxWb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment