पुलिस ने ऑटो चालकों से वसूली करने वाला आरोपी भी पकड़ा https://ift.tt/3cfLYnM - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Thursday, May 7, 2020

पुलिस ने ऑटो चालकों से वसूली करने वाला आरोपी भी पकड़ा https://ift.tt/3cfLYnM

क्राइम ब्रांच सेक्टर-17-18 की टीम ने ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी ऑटो चालकों व ई-रिक्शा चालकों से 100 रुपए रोजाना वसूली करते थे। सीआईए की टीम ने एक आरोपी को कई दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी गुरुवार की गई है। क्राइम ब्रांच की टीम के अनुसार 25 फरवरी को बाल किशन निवासी सरहौल ने एक लिखित शिकायत दी थी कि वह इफको चौक से डूंडाहेड़ा के बीच ऑटो चलाता है। इफको चौक पर राजकुमार उर्फ बूचा व रोबिन सभी ऑटो चालकों से अवैध रूप से उगाही करता है। नहीं देने पर उन्हें मारने की धमकी देते हैं। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार निवासी सिरहौल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा उच्च न्यायालय से जमानत लेने पर आरोपी को शामिल जांच किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपने एक अन्य साथी रोबिन निवासी गांव सिरहोल के साथ मिलकर ऑटो रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WcdvRp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment