लॉकडाउन 3.0 में मुख्य बाजारों में दुकानें खोलने के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे सरेआम लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना की जा रही है। बार-बार समझाने के बाद भी दुकानदार न तो मुंह पर मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंस का ध्यान रख रहे हैं। उन्हें तो मात्र कमाई की लगी है। पैसे आने चाहिए चाहे कोरोना वायरस से भले ही संक्रमित हो जाए। फर्रुखनगर बाजार में लॉकडाउन की पालना कराने वाले नपा कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी बिना किसी कार्रवाई के बाजार से चुपचाप गुजर जाते हैं। जिसके परिणाम स्वरुप फर्रुखनगर के बस अडडे, राजीव चौक, मैन बाजार, बैंक, अनाज मंडी, वजीरपुर रोड पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों की दुकानों पर भीड़ जमा रहती है। जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग दिन दुकानें खोलने के लिए निर्धारित करने के बाद भी कई दुकानदार सुबह चार बजे ही चोरी छिपे दुकान का आधा शटर खोल कर समान बेचते हैं।
थाना प्रभारी सवित कुमार का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए उनकी पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। जो भी दुकानदार चोरी छिपे या समय से पहले दुकान खोलकर समान बेचता पाया गया तो उसकी दुकान तो सील की जाएगी ही साथ में मुकदमा भी दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की पीठ फेरते ही कुछ दुकानदार नियमों की अवहेलना कर रहे है उनकी सूची तैयार कराई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A3O5Ni
via IFTTT
No comments:
Post a Comment