बल्लभगढ़ के सेक्टर 8 में एक बिजनेसमैन के घर में कार घुसने की घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि बुधवार देर रात मुल्ला हाेटल के पास एक दलित नेता के घर तेज रफ्तार कर घुसने की दूसरी घटना हो गई।
आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री सुनील कंडेरा का मुल्ला होटल के पास आदर्श कॉलोनी में घर है। उन्होंने घर में ही दो-तीन दुकानें बना रखी है। बुधवार रात करीब सवा दस बजे मस्जिद रोड की और से तेज रफ्तार क्रेटा कार आई और सीधे टक्कर मारते हुए उनके घर में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। चालक को पुलिस अपने साथ ले गई। कार बल्लभगढ़ में रजिस्टर्ड बताई जा रही है। कंडेरा के मुताबिक कार चालक घटना के वक्त नशे में धुत था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YIh7fH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment