मुंबई. शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 40,347.34 तक पहुंच गया। निफ्टी में 31 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 11,888.15 का उच्च स्तर छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में बढ़त देखी गई। इन्फ्राटेल का शेयर 2.5% चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक में 1% तेजी आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील 0.8-0.8 फीसदी ऊपर आ गए। एचडीएफसी, एनटीपीसी, आईटीसी और टीसीएस में 0.4% से 0.8% तक बढ़त दर्ज की गई।
दूसरी ओर यस बैंक का शेयर 4% लुढ़क गया। एसबीआई में 1% गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.6% नीचे आया। भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड में 0.2% से 0.4% तक नुकसान देखा गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-11-2019-126262596.html
via Blogger https://ift.tt/2YBMIh2
December 11, 2019 at 09:50AM
No comments:
Post a Comment