तीसरा चरण: 17 सीटों पर मतदान जारी, पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी समेत 309 उम्मीदवार मैदान में - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Wednesday, December 11, 2019

तीसरा चरण: 17 सीटों पर मतदान जारी, पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी समेत 309 उम्मीदवार मैदान में

रांची.झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में झाविमो प्रमुख औरपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह औरशिक्षा मंत्री नीरा यादव समेत 309 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 32 है।

2014 में यहां हुई थी 62% वोटिंग
इस चरण में 12 सीटों पर सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो व ईचागढ़ में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं, पांच सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा में सुबह 7 से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 2014 विस चुनाव में इन सीटों पर 62% वोटिंग रिकॉर्ड की गई थी।

2014 में 17 में से 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा
2014 के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से 10 पर भाजपा ने कब्जा जमाया था और एक सीट आजसू पार्टी को मिली थी। वहीं, दो सीट पर कांग्रेस, तीन पर झामुमो और एक पर भाकपा माले के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

8 सीटों पर सीधा मुकाबला
सिल्ली-सुदेश महतो (आजसू) और सीमा देवी (झामुमो)
खिजरी-राजकुमार पाहन(भाजपा) और राजेश कच्छप (कांग्रेस)
हजारीबाग- मनीष जायसवाल(भाजपा) और डॉ. रामचंद्र प्रसाद (कांग्रेस)
बरही-मनोज कुमार यादव (भाजपा) और उमाशंकर अकेला (कांग्रेस)
सिमरिया- किशुन कुमार दास (भाजपा) और योगेंद्र नाथ बैठा (कांग्रेस)
हटिया-नवीन जायसवाल (भाजपा) और अजय नाथ शाहदेव (कांग्रेस)
रांची-सीपी सिंह (भाजपा) औरमहुआ माजी (झामुमो)
कांके-समरी लाल (भाजपा) और सुरेश कुमार बैठा (कांग्रेस)

6 सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष
कोडरमा-डॉ. नीरा यादव (भाजपा), अमिताभ कुमार (राजद) और शालिनी गुप्ता (आजसू)
बड़कागांव-लोकनाथ महतो (भाजपा), अंबा प्रसाद (कांग्रेस) और रोशनलाल चौधरी (आजसू)
रामगढ़-सुनीता चौधरी (आजसू), ममता देवी (कांग्रेस) और रणंजय कुमार (भाजपा)
बरकट्‌ठा-जानकी प्रसाद यादव (भाजपा), मो. खलील (राजद) और बटेश्वर प्रसाद मेहता (झाविमो)
मांडू-जयप्रकाश भाई पटेल (भाजपा), रामप्रकाश पटेल (झामुमो) और कुमार महेश सिंह (निर्दलीय)
बेरमो-योगेश्वर महतो (भाजपा) और राजेेंद्र प्रसाद सिंह (कांग्रेस) और काशीनाथ सिंह (आजसू)

दो पर चतुष्कोणीय मुकाबला
ईचागढ़-साधुचरण महतो (भाजपा), सबिता महतो ( झामुमो) और अरविंद कुमार सिंह (निर्दलीय)
गोमिया-लक्ष्मण कुमार नायक(भाजपा), बबिता देवी (झामुमो), लंबोदन महतो (आजसू) और माधवलाल सिंह (निर्दलीय)

एक पर बहुकोणीय मुकाबला
धनवार-लक्ष्मण सिंह (भाजपा), बाबूलाल मरांडी (झाविमो), निजामुद्दीन अंसारी (झामुमो), राजकुमार यादव (भाकपा माले) और अनूप संथालिया (निर्दलीय)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
धनवार विधानसभा सीट के बूथ नंबर 313 पर लगी महिला मतदाताओं की लंबी कतार।
2014 में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से 10 पर भाजपा ने कब्जा जमाया था।
हजारीबाग पोलिंग बूथ पर मतदान से पहले की तैयारी करते कर्मचारी।
रांची के एक पोलिंग बूथ पर मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाती महिला।


source https://www.bhaskar.com/jharkhand/ranchi/news/jharkhand-election-2019-phase-3-voting-tomorrow-vidhan-sabha-chunav-2019-voting-updates-126264980-126265026.html

No comments:

Post a Comment