खेल विभाग का तलवारबाजी कोच कोरोना पॉजिटिव, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हुआ https://ift.tt/2YOR4n4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

खेल विभाग का तलवारबाजी कोच कोरोना पॉजिटिव, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हुआ https://ift.tt/2YOR4n4

जिला खेल विभाग के तलवारबाजी प्रशिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें 3 दिन से बुखार और गले में इंफेक्शन की शिकायत थी। आरोप है कि उन्होंने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) को अवकाश के लिए पत्र लिखा था। लेकिन अधिकारी ने उसे कोई महत्व नहीं दिया। इससे जिला खेल विभाग के अन्य प्रशिक्षक व कर्मचारियों पर कोरोना का संकट मंडराने लगा है।
प्रदेश सरकार ने अभी सभी कार्यालयों में 33 फीसदी स्टाफ को ड्यूटी पर बुलाने का निर्देश जारी किया है। तलवारबाजी कोच दिल्ली बॉर्डर सील होने की वजह से 30 अप्रैल व तीन मई को खेल मंत्री के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने के लिए कार्यालय नहीं पहुंच पाए थे। इस पर जिला खेल अधिकारी मैरी मसीह ने उन्हें 3 नोटिस जारी कर दिए। इसके अलावा 5 एवं 6 मई को बीमारी की हालत में ड्यूटी भी की थी। आलम यह था कि उनसे चला भी नहीं जा रहा था। तीरंदाजी कोच दीपक अहलावत, चेतन गांधी और अन्य प्रशिक्षकों की मदद से वे सात मई को नागरिक अस्पताल पहुंचे और कोरोना जांच कराई। जांच के बाद दिल्ली अपने घर लौट गए थे। शनिवार रात को रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तलवारबाजी कोच ने बताया कि उन्होंने खेल निदेशक को वॉटसएप के जरिए अपनी तबीयत के बारे में अवगत कराया। उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से मदद करने के लिए कहा था, लेकिन खेल अधिकारी ने कोई रुचि नहीं दिखाई। अब अन्य प्रशिक्षकों को संक्रमण का भय सता रहा है। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

क्या कहते हैं अिधकारी
हम खेल प्रशिक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस मुद्दे को खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के समक्ष उठाया जाएगा।-संजीव वर्मा, खेल निदेशक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LhlAOD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment