शादी समारोह में अजित पवार से मिले देवेंद्र फडणवीस, करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, December 8, 2019

शादी समारोह में अजित पवार से मिले देवेंद्र फडणवीस, करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई

सोलापुर. रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच मुलाकत हुई। दोनों नेता सोलापुर के विधायक संजय शिंदे की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब 20 मिनट बातचीत भी हुई। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों दोनों हंसते दिख रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि दोनों के बीच किस मामले पर बात हुई।

इससे पहले महाराष्ट्र में 23 नवंबर की सुबह भाजपा ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार की अगुवाई में सरकार बना ली थी। फडणवीस ने सुबह 7.30 बजे मुख्यमंत्री पद की जबकि अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।। हालांकि, केवल 80 घंटे के बाद सरकार गिर गई थी। बहुमत न होने के कारण फडणवीस को इस्तीफा देना पड़ा था। इससे पहले ही अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शादी समारोह में अजित और फडणवीस बातचीत में मशगूल दिखे।


source https://www.bhaskar.com/maharashtra/mumbai/news/former-cm-devendra-fadnavis-met-ajit-pawar-at-a-wedding-ceremony-at-solapur-126246253.html

No comments:

Post a Comment