मोदी का विजयी ट्वीट 2019 का गोल्डन ट्वीट; #चंद्रयान 2 भी हिट रहा - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Monday, December 9, 2019

मोदी का विजयी ट्वीट 2019 का गोल्डन ट्वीट; #चंद्रयान 2 भी हिट रहा

नई दिल्ली.देश के 17वें लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का #VijayiBharat के साथ किया गया ट्वीट इस साल के सबसे लोकप्रिय ट्वीट्स में से रहा। वहीं तमाम हैशटैग्स भी यूजर्स के बीच लोकप्रिय रहे। जैसे- #cwc19, #chandrayaan2, #loksabhaelection2019 #article370 #bigil #ayodhyaverdict इन ट्वीट्स पर यूजर्स के बीच कन्वर्सेशन और पार्टिसिपेशन सबसे ज्यादा रहा। ट्विटर पर एंटरटेनमेंट के अलावा खेल की दुनिया की भी अच्छी धमक रहती है। नतीजा- विराट कोहली ने जब महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी तो वो ट्वीट साल का सबसे ज्यादा बार रीट्वीट (45 हजार से ज्यादा) किया स्पोर्ट्स ट्वीट बन गया।

टॉप-5 हैशटेग: इनके साथ सबसे ज्यादा ट्वीट हुए

  1. लोकसभा इलेक्शन 2019: 17वीं लोकसभा का चुनाव चर्चा का विषय रहा।
  2. सीडब्ल्यूसी: 12वां क्रिकेट वर्ल्ड कप पांचवीं बार इंग्लैंड और वेल्स में कराया गया।
  3. चंद्रयान 2: इसरो के चंद्रयान मिशन-2 ने दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया।
  4. पुलवामा: 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमला दुनिया भर में छाया रहा।
  5. धारा 370: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म। यह बहस का मुद्दा रहा।

टॉप-5 राजनेता: ये ट्विटर पर हमेशा चर्चा में रहे

टॉप-5 अभिनेता: इन्होंने भी खूब सुर्खियां बटोरीं

इमोजी: इनका प्रयोग ज्यादा

  • गोल्डन ट्वीट: ये सबसे ज्यादा लाइक, रीट्वीट हुए
  • राजनीति : सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत: पीएम मोदी के विजयी ट्वीट को 1.2 लाख लोगों ने रीट्वीट किया, जबकि 4.2 लाख लोगों ने लाइक किया।
  • स्पोर्ट्स : आप बड़े भाई और कप्तान रहोगे: महेंद्र सिंह धोनी के 38वें जन्मदिन पर विराट कोहली ने लिखा था- ‘आप हमारे बड़े भाई और मेरे कप्तान रहोगे।’ इसे 45 हजार लोगों ने लाइक किया। 4.12 लाख लोगों ने रीट्वीट किया।
  • एंटरटेनमेंट : अभिनेता विजय की फिल्म ‘बिगिल’ 25 अक्टूबर को रिलीज हुई। इससे पहले विजय ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट किया। इसे 98 हजार लोगों ने रीट्वीट किया। 2.14 लाख लोगों ने लाइक किया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Modi's winning tweet 2019 golden tweet; # Chandrayaan 2 also hits


source /delhi/delhi-ncr/news/modis-winning-tweet-2019-golden-tweet-chandrayaan-2-also-hits-126248394.html

No comments:

Post a Comment