सेंसेक्स 45 अंक गिरकर 40450 के नीचे फिसला, निफ्टी में 16 प्वाइंट की गिरावट - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Monday, December 9, 2019

सेंसेक्स 45 अंक गिरकर 40450 के नीचे फिसला, निफ्टी में 16 प्वाइंट की गिरावट

मुंबई. शेयर बाजार में आज सुस्त कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 45 अंक गिरकर 40,442.20 पर गया। निफ्टी में 16 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 11,921.10 का निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 15 और निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। यस बैंक का शेयर 5% लुढ़क गया, हालांकि 2.5% की रिकवरी हो गई। टीसीएस और टेक महिंद्रा में 1-1 फीसदी नुकसान देखा गया। पावर ग्रिड और इन्फोसिस 0.7-0.7 फीसदी नीचे आ गए।

दूसरी ओर सन फार्मा के शेयर में 1.2% उछाल आया और टाटा मोटर्स 1% चढ़ा। हिंदुस्तान यूनीलीवर और बजाज फाइनेंस 0.6-0.6 फीसदी ऊपर आ गए। एसबीआई, एचडीएफसी और ओएनजीसी में 0.4% से 0.5% बढ़त दर्ज की गई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: december 10 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-10-2019-126254748.html

No comments:

Post a Comment