सेंसेक्स में 65 अंक की गिरावट, निफ्टी 23 प्वाइंट टूटकर 11900 से नीचे फिसला - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, December 8, 2019

सेंसेक्स में 65 अंक की गिरावट, निफ्टी 23 प्वाइंट टूटकर 11900 से नीचे फिसला

मुंबई. शेयर बाजार में आज गिरावट देखी जा रही है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65 अंक गिरकर 40,379.83 पर आ गया। निफ्टी में 23 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 11,898.60 का निचला स्तर छुआ।

ओएनजीसी के शेयर में 0.7% गिरावट

सेंसेक्स के 30 में से 18 और निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया।यस बैंक का शेयर 3% लुढ़क गया। इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक में 1-1 फीसदी गिरावट देखी गई। ओएनजीसी 0.7% नीचे आ गया। टीसीएस, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनीलीवर और आईटीसी में 0.5% से 0.7% तक नुकसान देखा गया।

एशियन पेंट्स के शेयर में 1% तेजी

दूसरी ओर मारुति के शेयर में 2% उछाल आया। वेदांताऔर एशियन पेंट्स 1-1 फीसदी चढ़े। टाटा स्टील 0.7% और एचडीएफसी 0.6% ऊपर आ गए। हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, सन फार्मा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी में 0.2% से 0.5% तक बढ़तदेखीगई।डिश टीवी के शेयर में 12% उछाल आया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: december 09 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source /business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-december-09-2019-126246636.html

No comments:

Post a Comment