पोर्ट मोर्सबी (पापुआ न्यू गिनी). प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपबोगनविलपापुआ न्यूगिनी (पीएनजी) का हिस्सा है। पीएनजी से अलग होने को लेकर बोगनविल में23 सितंबर से वोटिंग हो रही थी। बुधवार को आए नतीजे में यहां के लोगों ने पीएनजी से आजाद होने के समर्थन में भारी मतदान किया। लिहाजा बोगनविलदुनिया का सबसे नया देश बनने जा रहा है।
बोगनविले रेफरेंडम(जनमत संग्रह) कमीशन के अध्यक्ष बर्टी अहर्न नेबुका (बोगनविलकी राजधानी) मेंघोषणा की कि 1 लाख 81 हजार 67 में से 98% लोगों ने (1,76,928) आजादी के समर्थन में वोट दिया,जबकि विरोध में 3,043 लोगों ने मतदान किया।अहर्न ने सभी पक्षों से नतीजे को मानने का अपील किया। उन्होंने कहा कि यह वोट आपकी शांति, आपके इतिहास और आपके भविष्य को लेकर है। यह हथियारों पर कलम की ताकत को दिखाता है।
रेफरेंडम को पीएनजी कीसंसद में भी पेश किया जाना है
इस रेफरेंडम को पापुआ न्यूगिनी के संसद में पेश किया जाना है,जहां इसका विरोध भी किया जा सकता है। हालांकि, बड़े स्तर पर लोगों ने आजादी का समर्थन किया है, जिससे पोर्ट मोर्सबी (पापुआ न्यूगिनी की राजधानी) पर दबाव बना रहेगा।
फ्रांसीसी खोजकर्ता के नाम पर बोगनविलनाम पड़ा
- बोगनविलपापुआ न्यूगिनी का एक प्रांत है।
- यहां के लोग खद को पीएनजी से स्वतंत्र मानते हैं।
- इसका नाम 18वीं शताब्दी के फ्रांसीसी खोजकर्ता के नाम पर रखा गया।
- पीएनजी के 1975 में ऑस्ट्रेलिया से आजाद होने से पहले ही बोगनविल की आजादी की घोषणा हुई।
- पीएनजी और ऑस्ट्रेलिया ने बोगनविल कभी आजाद नहीं माना।
- यह वोटिंग 2001 के शांति समझौते का एक हिस्सा है।
तांबे के लिए 1980 के दशक में बोगनविलमें संघर्ष हुआ
2001 में पीएनजी सरकार ने दशकों तक चलने वाले गृह युद्ध को खत्म करने के लिए एक शांति समझौते के रूप में मतदान का वादा किया था। 1980 के दशक में बोगनविलमें हिंसा शुरू हुई। इसका कारण पंगुना में स्थित विशाल तांबे की खान थी। 1988 से लेकर 1998 तक करीब 10 साल तक बोगनविले लड़ाकों, पापुआ न्यूगिनी सेना और किराए पर लिए गए विदेशी सैनिकों के बीच युद्ध चलता रहा। इसमें करीब 20 हजार जानगईथीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/international/news/proponents-of-independence-from-papua-new-guinea-voted-heavily-to-make-boganville-the-newest-country-in-the-world-126271323.html
No comments:
Post a Comment