राहुल गांधी का आज झारखंड दौरा; बड़कागांव, कांके और खिजरी सीट के लिए चुनावी सभा करेंगे - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, December 8, 2019

राहुल गांधी का आज झारखंड दौरा; बड़कागांव, कांके और खिजरी सीट के लिए चुनावी सभा करेंगे

रांची. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दो चुनावी सभा संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा दोपहर डेढ़ बजेबड़कागांव में जबकि दूसरी सभा 2.45 बजे से रांची स्थित बीआईटी मेसरा (नवोदय विद्यालय के समीप) में होगी। इस दौरान राहुल कांके और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इन तीनों विधानसभा सीटोंपर तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहलेराहुल गांधी ने 3 दिसंबर को सिमडेगा में चुनावी सभा की थी।

बड़कागांव में त्रिकोणीय मुकाबला
राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं में उत्साह है। राहुल गांधी बड़कागांव और खिजरी में जनता को संबाेधित करेंगे। इस बार कांग्रेस, झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बड़कागांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद, भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक लोकनाथ महतो और आजसू पार्टी से झारखंड के पूर्व मंत्री रहे चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रोशनलाल चौधरी भी मैदान में हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां अंबा प्रसाद की मां निर्मला देवी ने कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीता था। उन्होंने आजसू के रोशनलाल चौधरी को 411 वोट से पराजित किया था। वहीं, 2009 में इस सीट से अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव ने कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीता था।

खिजरी और कांके सीट पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला
खिजरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप औरभाजपा के राम कुमार पाहन के बीच कांटे की टक्कर है। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा के राम कुमार पाहन ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुंदरी देवी को 64,912 मतों से पराजित किया था। वहीं, 2009 के विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के हाथ से निकल गई थी।यहां कांग्रेस प्रत्याशी सावना लकड़ा ने जीत दर्ज की थी। वहीं, कांके विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी समरी लाल और कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा के बीच सीधा मुकाबला है। यहां 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीतू चरण राम ने कांग्रेस के सुरेश कुमार बैठा को 59,804 मतों से पराजित किया था।

तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को 17 सीटों पर मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में 12 दिसंबर को बड़कागांव समेत 17 सीटों पर मतदान होंगे। इसमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा सीट शामिल है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी। -फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/jharkhand/ranchi/news/jharkhand-election-2019-rahul-gandhi-to-visit-jharkhand-will-hold-election-meeting-in-barkagaon-and-khijri-126240615.html

No comments:

Post a Comment