दुष्कर्म में नाकाम आरोपी ने घर में घुसकर लड़की को जिंदा जलाया, डॉक्टर बोले- बचना मुश्किल - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, December 8, 2019

दुष्कर्म में नाकाम आरोपी ने घर में घुसकर लड़की को जिंदा जलाया, डॉक्टर बोले- बचना मुश्किल

मुजफ्फरपुर.बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की। इसमें नाकाम रहने पर उसने केरोसिन डालकर लड़की को जला दिया। 85% जली पीड़ित को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वह कोमा में है। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ितके बचने की उम्मीद कम है। यह घटना शनिवार की है, लेकिन मामला रविवार को सामने आया। पुलिस ने आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी 3 साल से बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। वे 5 बार अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बीते छठ के दिन भी आरोपी ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत भी पुलिस ने दर्ज नहीं की। आराेपी के डर से बेटी ने काेचिंग जाना भी छाेड़ दिया था।

नातिन ने काॅल कर मारपीट और जलाने की बात बताई: पीड़ित कीमां

पीड़ितकी मां ने बताया कि नाइट ड्यूटी के कारण शनिवार शाम साढ़े पांच बजे कटरा पीएचसी चली गई थी। घर में छाेटी बेटी (जिंदा जलाई गई) अकेली थी। इसी दाैरान माेहल्ले में ही रहने वाली दूसरी बेटी की पुत्री (नातिन) ने काॅल कर बताया कि राजा घर में घुसा हुआहै और माैसी के साथ मारपीट कर रहा है। रात हाे जाने के कारण कटरा से आने के लिए काेई सवारी नहीं थी। थाेड़ी देर के बाद ही नातिन ने बताया कि माैसी काे राजा ने जला दिया है।

शक न हो इसलिए आरोपी ने लड़की को खुद अस्पताल ले गया

पीड़ित के भाई ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ पूरी प्लानिंग के साथ उसकी बहन को जलाने के बाद एक निजी अस्पताल में ले गया। ताकि लोगों को लगे कि घटना में उसका हाथ नहीं है। इससे आरोपी का बचाव हो सके। आरोपी ने ऐसे अस्पताल में उसे भर्ती कराया जहां बर्न केस के इलाज की व्यवस्था ही नहीं थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अहियापुर में जलाई गई युवती से एसकेएमसीएच में पूछताछ करती पुलिस।


source https://www.bhaskar.com/bihar/muzaffarpur/news/accused-of-rape-the-accused-entered-the-house-and-burnt-it-alive-had-several-times-pleaded-with-the-police-126240708.html

No comments:

Post a Comment