नई दिल्ली.नागरिकता संशोधन बिल बुधवार को जैसे ही संसद से पास हुआ, दिल्ली के मजनूं का टीला में रहने वाले 750 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों ने खूब जश्न मनाया। खुशी इतनी कि यहां रहने वाली पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी महिला ने नागरिकता संशोधन बिल पास होने की खुशी में दो दिन पहले जन्मी अपनी बेटी का नाम ही नागरिकता रख दिया।
बेटी की दादी मीरा दास ने बताया कि बच्ची का जन्म सोमवार को हुआ था और परिवार ने उसका नाम ‘‘नागरिकता’’ रखने का फैसला किया।मीरा ने भी लोकसभा में विधेयक के पारित होने की मन्नत मांगी थी और उस दिन उपवास भी रखा। मीरा ने कहा, “यह मेरी सबसे बड़ी इच्छा थी कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 संसद में पारित हो।”
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /international/news/pleased-to-pass-citizenship-amendment-bill-pakistani-hindu-refugee-woman-named-her-daughter-citizenship-126271207.html
No comments:
Post a Comment