होने लगी फांसीघर की सफाई, निर्भया के दोषियों से नहीं लिया जा रहा कोई काम, रोज हो रहा मेडिकल https://ift.tt/36gHV7t - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Monday, December 9, 2019

होने लगी फांसीघर की सफाई, निर्भया के दोषियों से नहीं लिया जा रहा कोई काम, रोज हो रहा मेडिकल https://ift.tt/36gHV7t

नई दिल्ली. निर्भया के दुष्कर्मियों को फांसी पर लटकाने की मांग के बीच तिहाड़ जेल से बड़ी खबर है। जेल सूत्रों ने बताया कि निर्भया के चारों दुष्कर्मियों से पांच दिन से कोई काम नहीं लिया जा रहा है। उनकी रोज मेडिकल जांच और वजन समेत अन्य नाप-तौल भी की जा रही है। चारों दुष्कर्मियों के साथ 24 घंटे दो जवान रहते हैं, जो उनकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। दो जवानों में एक हेड वार्डर और दूसरा तमिलनाडु स्पेशल पुलिस का जवान शामिल है।

इस बीच, तिहाड़ जेल की जेल नंबर 3 में मौजूद फांसीघर की सफाई शुरू हो गई है। यह फांसीघर संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने के बाद से बंद पड़ा था। तब से इसे तभी खोला जाता था, जब कोई विजिटर विशेष अनुमति लेकर इसे देखने आता था।

तिहाड़ में एक साथ चार को फांसी देने की व्यवस्था नहीं
तिहाड़ का फांसीघर जेल नंबर 3 में है। यहां एक बार में एक ही को फांसी दी जा सकती है। एअाईजी राजकुमार ने कहा कि काेर्ट से आदेश अाने के बाद चाराें काे एक-एक कर फांसी दी जा सकती है।

एक अन्य दाेषी अक्षय ने सुप्रीम काेर्ट में रिव्यू पिटीशन लगाई
निर्भया के एक अाैर दाेषी अक्षय ठाकुर ने सुप्रीम काेर्ट में फांसी के खिलाफ रिव्यू पिटीशन लगाई है। अक्षय के पास भी रिव्यू नामंजूर होने के बाद राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजने का माैका हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cleaning of the hanging started, no work was being taken from Nirbhaya convicts, medical is being done everyday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RBWSwU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment