कोरोना पर जीत की तरफ कदम: गुड़गांव में अब तक 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग, 1 माह में 37 पॉजिटिव केस मिले, 35 ठीक व 12 का चल रहा इलाज https://ift.tt/3548rS1 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, April 24, 2020

कोरोना पर जीत की तरफ कदम: गुड़गांव में अब तक 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग, 1 माह में 37 पॉजिटिव केस मिले, 35 ठीक व 12 का चल रहा इलाज https://ift.tt/3548rS1

शुक्रवार को जिला में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं आया। जिला में अब तक कोविड-19 के चलते निगरानी में रखे गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हजार तक पहुंच गई है। निगरानी में रखे गए 7305 व्यक्ति अपना 14 दिन का समय पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 165 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन सुविधा में रखा गया है। अब तक गुड़गांव से 4150 सैंपल टेस्ट करने के लिए भेजे गए, जिनमें से 4005 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 98 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को जिला में 197 सैंपल लिए गए जिनमें से 31 सैंपल सरकारी लैब द्वारा तथा 166 सैंपल प्राइवेट लैब द्वारा लिए गए हैं। जिला में कुल पॉजिटिव पाए गए केसों की संख्या गुरुवार के बराबर ही 47 रही, जिनमें से 35 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं और 12 का इलाज चल रहा है।

गुड़गांव में एक महीने पहले की स्थिति
गुड़गांव में एक महीने पहले 24 मार्च तक पॉजिटिव केस की संख्या हुई 10 थी। इसके अलावा 24 मार्च तक मात्र 182 सेम्पल भेजे गए जिनमें से 172 मिले नेगेटिव पाए गए। जबकि पिछले एक महीने में 3925 सैंपल भेजे गए हैं। इसके अलावा ईएसआईसी की अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने की घोषणा की गई। हालांकि राहत की बात ये है कि संक्रमित मरीजों में से 35 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, 12 मरीजों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को भी जिले से 197 संदिग्धों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए।
गुड़गांव के इन क्षेत्रों को शुक्रवार को कर दिया गया सील
गुड़गांव जिला में गुरुवार को कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने इन क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया। पिछले तीन दिन में 10 नए कोरोना पेशेंट मिलने के बाद यह कंटेनमेंट जोन में बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां गुड़गांव में मात्र 6 क्षेत्र कंटेनमेंट किए गए थे लेकिन इनकी संख्या बढ़कर 24 हो गई। गुड़गांव में फाजिलपुर झाड़सा, झाड़सा गांव, सेक्टर-39, सेक्टर-47, देवीलाल कालोनी, सन सिटी स्कूल सेक्टर-54, सिरहोल विलेज, बादशाहपुर त्यागीवाड़ा, लुहारवाड़ा बादशाहपुर, मेघदूत अपार्टमेंट सेक्टर-10, ओम विहार क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया बनाकर सील कर दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
युवक को ले जाते स्वास्थय विभाग के कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KwkRbV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment