कंटेनमेंट व बफर जोन के गांवों में ड्रोन से रखी जा रही नजर, उटावड़ व छायंसा में ड्रोन का सफल परीक्षण किया https://ift.tt/2S5qEcG - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, April 24, 2020

कंटेनमेंट व बफर जोन के गांवों में ड्रोन से रखी जा रही नजर, उटावड़ व छायंसा में ड्रोन का सफल परीक्षण किया https://ift.tt/2S5qEcG

कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को लेकर देश में लगाए गए लॉकडाउन पर जिला पुलिस प्रशासन अपने क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखेगा। एसपी दीपक गहलावत के आदेशानुसार हथीन उपमंडल के कंटेनमेंट व बफर जोन के गांवों में अब ड्रोन से नजर रखने के लिए ड्रोन का परीक्षण किया गया। हथीन के इन गांव छायंसा में पुलिस विभाग की टीम ने पहुंचकर ड्रोन से गांव की तस्वीरें लेकर पहला परीक्षण किया।
हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि कंटेनमेंट व बफर जोन घोषित गांवों में यदि लॉकडाउन का उल्लंघन, सोशल डिस्टेंस का पालन न करना व मास्क का प्रयोग न करने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्रोन में जिन लोगों की तस्वीरें आएगी उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह सहित कई पुलिस कर्मियों की टीम हथीन व उटावड़ थाना क्षेत्र के गांवों में ड्रोन का परीक्षण करने के लिए पहुंची थी। पुलिस टीम ने ड्रोन से एक ही स्थान से लगभग एक किलोमीटर दूरी तक आवासीय क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान लोगों की सभी हरकत की तस्वीरें कैद की। पलवल जिले में लगभग 18 गांव कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं, वही लगभग 38 गांव बफर के अलावा हथीन नगर पालिका का एक वार्ड कंटेनमेंट व 12 बफर जोन व पलवल नगर परिषद का एक वार्ड भी बफर जोन घोषित किया गया है।

कंटेनमेंट व बफर जोन
हथीन उपमंडल के छांयसा, मठेपुर, दूरैंची, महलूका, हुचपुरी कला, कोट, घुडावाली, लखनाका, बाबूपुर हथीन, जलालपुर, गुराकसर, आलीमेव, पहाड़पुर, उटावड और रूपडाका को कंटेनमेंट जोन, पावसर, रनियाला खुर्द, हुचपुरी खुर्द, खेड़ली ब्राह्मïण, स्वामीका, मीरपुर, रनसीका, खिल्लूका, नागल जाट, रूपनगर नाटोली, हुड़ीथल, गोहपुर, कुकरचाटी, बुराका, बिघावली, धीरनकी, घिंगड़ाका, मीरका, रूपड़ाका, चिल्ली, मालपुरी, मालूका, टोंका, कुमरेहड़ा, मलाई, आली ब्राह्मïण, अंधोप, खाइका, भूडपुर, जराली, मनकाकी, लड़माकी, पहाड़ी, मोहदमका, अंधरोला व पचानका बफर जोन घोषित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की टीम कंटेनमेंट गांवों में ड्रोन उड़ाने का रिहर्सल करते हुए


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cM8BA4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment