ओल्ड फरीदाबाद में विधायक नरेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की। लेकिन इस दौरान तस्वीर खिंचाने के चक्कर में वे सोशल डिस्टेंसिंग को ही भूल गए। कोरोना को लेकर फरीदाबाद रेड जोन में है। ऐसे में इस तरह की भूल चिंता का विषय है। इस दौरान विधायक ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में पुलिस कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, बिजली कर्मचारियों सहित सभी एसेंशियल सर्विस से जुड़े लोग महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल कोरोना को लेकर हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कोरोना योद्धा न केवल इस वक्त भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं बल्कि अपनी ड्यूटी से अलग जरूरतमंदों की सेवा के लिए भी आगे आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस संकट की घड़ी में वे धैर्य बनाए रखें और अपने आसपास जो भी जरूर मंद दिखे उसकी सहायता करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yFDU0L
via IFTTT
No comments:
Post a Comment