बेटी की शादी के लिए जमा धन में राशि निकल कर जरूरतमदों की मदद, नातिन के बर्थडे पर खर्च होने वाली राशि भंडारे में दान https://ift.tt/3bqa6nh - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Monday, April 20, 2020

बेटी की शादी के लिए जमा धन में राशि निकल कर जरूरतमदों की मदद, नातिन के बर्थडे पर खर्च होने वाली राशि भंडारे में दान https://ift.tt/3bqa6nh

लॉकडाउन के चलते काम सब बंद है। रोज कमाने खाने वालो के लिए कठिन समय चल रहा है। इस समय सरकार से लेकर समाजसेवक सब हाथ बढ़ा रहे है। ऐसे ही गांधी नगर के पवन कुमार जिंदल अपनी बेटी की शादी के लिए जमा पैसे से जरूरतमंदों की मदद कर रहे है तो वहीं, आजादपुर निवासी राम कुमार अपनी नातिन के जन्म दिन पर खर्च होने वाली राशि को गरीबों के चल रहे भण्डारे में दान करने का निर्णय लिया है।
प्रतिदिन एक हजार लोगों को खाना खिला रहे हैं पवन

रोटी बैंक के संचालक पवन कुमार जिंदल लंबे समय से जरूरतमदों की मदद कर रहे है। लेकिन इस मुसीबत के समय वह रोज 1 हजार लोगों को खाना खिला रहे है। उनके साथ अब इस मुहिम में 25 से ज्यादा अन्य लोग भी जुड़ गए है। पवन कुमार अपने साथियों के साथ गांधी नगर, गणेश नगर, झील चौक, चाचा नेहरू अस्पताल गीता कॉलोनी, शकरपुर रेड लाइट के पास झुग्गियाें समेत आसपास के लोगों को रोजाना दोनों टाइम का खाना खिला रहे है। इसमें लोग भी मदद करते हैं लेकिन कभी कभी खाने का इंतजाम खुद से करना पड़ता है। अभी उन्होंने बेटी की शादी के लिए रखे पैसे में से कुछ राशि निकालकर लोगों की मदद कर रहे है। उन्होंने गांधी नगर में एक किचन बना रखा है। यहां पर लोग राशन डोनेट करके जाते है। वहीं, टीम के सदस्य रोटी बनाने में मदद करते है।

नातिन के जन्मदिन का खर्चा मदद में देने का फैसला
अलीपुर निवासी राम कुमार अपनी नातिन यशवी का पहले जन्मदिन 23 अप्रैल को जरूरतमंद लोगों का पेट भरकर मनाएंगे। राम कुमार ने बताया कि उनके गांव के लोग अनुप सिंह मान और राजेश जैन शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारा चला रहे है। यहां पर गांव के लोग हर दिन अपनी तरफ से कुछ न कुछ दान कर रहे है। उनकी बेटी-दामाद साउथ काेरिया में रहते है। बेटी दिल्ली शादी में आई और लॉकडाउन के चलते यहां ही फंस गई। घर में नातिन के पहला जन्मदिन मनाने की बात चली तो बड़ी नातिन शेजल ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आइडिया दिया। राम कुमार एक्स सर्विस मैन है। और नेशनल एक्स सर्विस मैन कॉर्डिनेशन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Helping the needy by withdrawing funds for daughter's wedding


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aoHpWv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment