गुड़गांव में शनिवार को कोरोना वायरस के गुड़गांव में 14 नए पॉजिटिव केस मिले। यही नहीं सारे मामले में शहर में पाए गए हैं। खास बात ये है कि मई महीने के 16 दिन में ही 136 केस सामने आ चुके हैं, जबकि मार्च व अप्रैल महीने में मात्र 57 केस ही मिले थे।
गुड़गांव के शहरी क्षेत्र में तेजी से पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग मॉनिटरिंग नहीं कर पा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार रविनगर में 3 केस, सिरहोल में दो, भवानी इनक्लेव में दो, सेक्टर-17 में एक, शिवाजी पार्क में एक, डूंडाहेड़ा में एक, अर्जुननगर में एक, सिकंदरपुर में एक, सेक्टर-56 में एक व मोलाहेड़ा में एक केस सामने आया है। ऐसे में अब नए केस पूरे शहर में फैल गए हैं, जिससे संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं गत शुक्रवार को कंटेनमेंट एरिया का विस्तार किया गया था, लेकिन अब एक बार फिर कंटेनमेंट एरिया फिर से बढ़ने के आसार हो गए हैं। जहां मई महीने के 16 दिन में 136 केस मिले चुके हैं वहीं दस दिन में ही 89 केस सामने आए हैं।
डेढ महीने में गुड़गांव में 9631 लोगों के लिए गए सैंपल
गुड़गांव में एक अप्रैल से कोरोना वायरस की सैंपलिंग शुरू की गई थी, इस अंतराल में गुड़गांव में 9631 लोगों के सेम्पल लिए गए, जिनमें से 9167 नेगेटिव जबकि 193 पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि औसतन 45 दिन से रोजाना 214 लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। अभी तक 271 सेम्पल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
मेवात में कोरोना ने फिर पसारे पांव, चार नए मामले, सभी रनियाला पटाकपुर गांव के
नूंह | काफी दिनों तक राहत के बाद मेवात में फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। शनिवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। चारों मामले रनियाला पटाकपुर गांव के हैं। शुक्रवार को इसी गांव के 28 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद इसके संपर्क में आया उसका एक भाई व गांव के तीन अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और गांव के लोगों की जांच करने में जुट गया।
वहीं शनिवार को मेडिकल काॅलेज में उपचाराधीन बिछोर गांव की महिला मरियम के ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया। नूंह जिले में अब तक आए कोरोना के 65 केस में से 58 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि अन्य 7 का इलाज चल रहा है। इनमें 2 कोरोना मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जबकि अन्य 5 को जिला कोविड केयर सेंटर पिनगवां (आईटीआई) में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dQjf9C
via IFTTT
No comments:
Post a Comment