12 मई को इंटरनेशनल नर्स डे मनाया जाता है। यह दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल (पहली नर्स) के जन्मदिन के अवसर पर रखा गया है। इस अवसर पर कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहे लोगों को राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल प्रशासन की ओर से ड्राइ फ्रूट के पैकेट व पानी की बोतलें वितरित की गई। साथ ही यहां कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 8 नर्स भी एडमिट हैं, जिन्होंने मरीजों को सकारात्मक संदेश देने के लिए ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ गीत गाया। इस अवसर पर ईएसआईसी की नर्सिंग स्टाफ ने खुशी का इजहार करते हुए सभी पेशेंट को जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
ईएसआईसी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा. शुभ्रा गुप्ता ने कहा कि नर्स डे काफी खास होता है। ऐसे में पेशेंट्स को बेहतर इलाज के साथ खुश करते हुए उन्हें कुछ ड्राई फ्रूट दिए गए हैं। हालांकि हम पेशेंट्स तक नहीं जा सके लेकिन नर्सिंग स्टाफ ने पीपीई किट व फेस शील्ड पहनकर पेशेंट्स को ड्राई फ्रूट व अन्य सामान दिया गया। अब तक गुड़गांव में 20 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिनमें से 6 पेशेंट मंगलवार को डिस्चार्ज किए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35VtW8f
via IFTTT
No comments:
Post a Comment