कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार, 24 घंटे में 338 नए मरीजों की पुष्टि https://ift.tt/2Lcua0X - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 8, 2020

कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार, 24 घंटे में 338 नए मरीजों की पुष्टि https://ift.tt/2Lcua0X

राजधानी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार पहुंच गया है। 24 घंटे में 338 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा 68 पहुंच गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की तादाद 2020 तक चली गई है। कोरोना मरीजों के संबंध में सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार तक दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 6318 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 338 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटे में 89 मरीज ठीक होकर घर भी गए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2020 हो गई है। 24 घंटे में दो कोरोना मरीज की मौत भी हुई है। इस तरह मौत का आंकड़ा 68 हो गया है। कोरोना के कुल 6318 में से एक्टिव मरीजों की तादाद 4230 है।

रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 6318 मरीजों में से 4405 की उम्र 50 साल से कम है। 937 की उम्र 60 और उससे ज्यादा है, जबकि 976 की उम्र 50-59 साल के बीच है। कोरोना से मरने वाले 68 में से 58 यानी 85 प्रतिशत पहले से बीमार थे। सरकार ने कोरोना की मृत्यु दर 1.08 फीसदी बताई है। इसमें 3.52 फीसदी 60 और उससे ज्यादा उम्र के हैं। 2.36 फीसदी 50-59 साल के हैं। 0.27 फीसदी 50 और उससे कम उम्र के हैं। अब तक 81367 कोरोना के सैंपलों की जांच हो चुकी है। अस्पतालों में 1451, कोविड हेल्थ सेंटर में 204, केयर सेंटर में 1136 और 937 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona patients crossed 6 thousand, 338 new patients confirmed in 24 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fuNOmN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment