दिल्ली में जल्द खुलेंगी शराब की 70 प्राइवेट दुकानें https://ift.tt/3drmXpZ - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 8, 2020

दिल्ली में जल्द खुलेंगी शराब की 70 प्राइवेट दुकानें https://ift.tt/3drmXpZ

शराब की ज्यादा से ज्यादा शराब की दुकान खोलने की दिल्ली सरकार तैयारी कर रही है। जल्द ही शराब की 70 निजी दुकानें खुलेगी। इसमें से 30 दुकानों का वेरिफिकेशन भी हो चुका है। दरअसल केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दुकान का वेरिफिकेशन करने के बाद अनुमति दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने अभी चार निगमों की 173 सरकारी शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति जारी की है। इनमें से भी काफी कम संख्या में दुकानें खुल रही हैं। इसके चलते दुकानों के सामने सोशल डिस्टेसिंग न करने की शिकायतें आ रही है। दिल्ली की 863 दुकानों में से 500 से अधिक दुकानें निजी हैं।

शराब कारोबारियों ने दिल्ली सरकार से मिल कर ज्यादा से ज्यादा दुकानों को खोलने की अनुमति जारी करने की मांग की थी। उधर, सरकार होम डिलेवरी सेवा शुरू करने की तरफ बढ़ रही है। मुख्य सचिव ने तीन दिन पहले आबकारी आयुक्त से होम डिलेवरी को लेकर प्रस्ताव बनाने को कहा था। इसके लिए एक एप भी बनेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zjvigP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment