हत्यारे मनु शर्मा के तिहाड़ से बाहर आने का रास्ता साफ, एलजी लेंगे अंतिम निर्णय https://ift.tt/2AkYEMb - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Monday, May 11, 2020

हत्यारे मनु शर्मा के तिहाड़ से बाहर आने का रास्ता साफ, एलजी लेंगे अंतिम निर्णय https://ift.tt/2AkYEMb

(पवन कुमार)तिहाड़ जेल में करीब 17 वर्ष से बंद जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी सिद्दार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा को अब तिहाड़ से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। जेल से बाहर भेजने की सिफारिश सेेंटेंस रिव्यू कमेटी ने लिया है। कमेटी की सिफारिश के बाद अब दिल्ली के उप राज्यपाल के आदेश के बाद मनु शर्मा तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएगा।दिल्ली सरकार की सेंटेंस रिव्यू कमेटी की साेमवार काे बैठक हुई जिसमें गृह मंत्री और जिला जज समेत कुल सात सदस्य होते हैं। रिव्यू कमेटी ने बैठक के बाद मनु शर्मा को तिहाड़ से छोड़ने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है। इस सिफारिश काे दिल्ली के उप राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इससे पहले कमेटी ने मनु शर्मा काे जेल से बाहर भेजने की अर्जी को खारिज कर दिया था।इससे पहले तिहाड़ जेल, दिल्ली पुलिस और जेसिका लाल के परिजनों की ओर से भी कहा गया था कि मनु शर्मा को जेल से छोड़ने में कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद ही जेल की ओर से नाम रिव्यू कमेटी को भेजा गया। इन दिनों मनु शर्मा कोविड-19 के खतरे के चलते जेल से बाहर है। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि 37 कैदियों के नाम जेल से छाेड़ने के लिए कमेटी के सामने रखे गए थे।

14 साल की सजा के बाद रिव्यू

सेंटेंट रिव्यू बोर्ड को उम्र कैद की सजा के मामले में 14 साल की सजा पूरी होने के बाद सजा को रिव्यू करने का अधिकार होता है। कैदियों के नाम रिव्यू बोर्ड को भेजने के पहले दिल्ली पुलिस के अलावा पीड़ित पक्ष और जेल सुप्रीटेंडेंट की राय भी लेनी होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Way clear for killer Manu Sharma to come out of Tihar, LG will take final decision


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wmb1A4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment