कोरोना से बचाव के लिए गुरुद्वारे में लगी ऑटोमैटिक सेनिटाइजर मशीन https://ift.tt/2LekLGn - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

कोरोना से बचाव के लिए गुरुद्वारे में लगी ऑटोमैटिक सेनिटाइजर मशीन https://ift.tt/2LekLGn

सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सेक्टर-15 स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में कोरोना से बचाव के लिए आटोमैटिक सेनिटाइजर मशीन भेंट की। इसका यहां आने वाले सेवादार व अन्य व्यक्ति उपयोग कर सकेंगे। इस दौरान दिनेश छाबड़ा, जोधसिंह वालिया, टोनी पहलवान, कुलदीप सिंह साहनी आदि ने कहा कि गुरुद्वारे में आने वाले सेवादार अपने हाथों को स्वच्छ रखने के लिए इस आटोमैटिक मशीन का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जागरुक रहकर ही कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है।

घरों से बाहर न निकलें। बार-बार साबुन से अपने हाथों को धोते रहें और सेनिटाइजर करते रहें। घरों में भी कम से कम दो गज के फासले पर दूरी बनाकर बैठें। बचाव में ही बचाव संभव है। इस मौके पर सेवादार सरदार अमरजीत सिंह, चुन्नीलाल चोपड़ा, राकेश मढ़िया, संजीव कैथ, विष्णु सूद, सरदार सुखबीर सिंह, सतनाम सिंह बग्गा, गुरुप्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह सांगा, संजय खंडेलवाल, अमित भल्ला आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Automatic sanitizer machine installed in the gurdwara to protect against corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cy6RuR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment