आप विधायक प्रकाश जरवाल समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट https://ift.tt/2SROskO - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 8, 2020

आप विधायक प्रकाश जरवाल समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट https://ift.tt/2SROskO

दक्षिणी दिल्ली के डॉक्टर सुसाइड मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसी के साथ अब पुलिस विधायक प्रकाश जारवाल और कपिल नागर की तलाश में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल को प्रकाश जारवाल के दो भाइयों और पिता से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी। विधायक प्रकाश जारवाल को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए दो बार बुलाया लेकिन वो दोनों बार दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए । आम आदमी पार्टी का देवली से विधायक प्रकाश जारवाल अपने घर से फरार हो गए हैं। दक्षिण जिला पुलिस ने डॉक्टर राजेन्द्र सिंह भाटी खुदकुशी मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए विधायक को कई नोटिस दिए थे, मगर विधायक पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे।
पुलिस बृहस्पतिवार सुबह विधायक को पकड़ने गई थी तो वह अपने घर से फरार थे। दूसरी तरफ डॉ. राजेन्द्र भाटी खुदकुशी मामले को नेबसराय थाना पुलिस से दक्षिण जिले की डीआईयू को ट्रांसफर कर दिया गया है। बीएएमएस डॉक्टर राजेन्द्र भाटी ने 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टर के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ था उसमें देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था।डॉक्टर ने खुदकुशी नोट में लिखा कि विधायक व उसके साथियों ने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर किया है। नेबसराय थाने में विधायक प्रकाश जारवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रकाश जरवाल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zqmdCY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment