गलत मूवमेंट पास बनवाने पर एक व्यक्ति पर केस दर्ज https://ift.tt/2WDwTHv - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 15, 2020

गलत मूवमेंट पास बनवाने पर एक व्यक्ति पर केस दर्ज https://ift.tt/2WDwTHv

लॉकडाउन में गलत सूचना देकर मूवमेंट पास बनवाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है और बिना परमिट प्राप्त किए बस में प्रवासी नागरिकों को ले जाते हुए पाए जाने पर भी एक अन्य एफआईआर दर्ज की गई है। यह पहला मामला है, जब इस तरह की एफआईआर दर्ज की गई है।

पहली एफआईआर शिवाजी नगर थाने में दर्ज हुई है, जबकि दूसरी एफआईआर सेक्टर-14 के थाने में दर्ज की गई है। गलत सूचना देकर मूवमेंट पास प्राप्त करके एक टैक्सी मालिक प्रवासी नागरिकों से ज्यादा पैसे लेकर उन्हें उनके गांव भेज रहा था। आरोप है कि अलीगढ़ निवासी अमित कुमार सिंह अपनी टैक्सी एचआर55एए 3098 में प्रवासी नागरिकों को उनके गांव छोड़कर आने का काम कर रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WzGA9A
via IFTTT

No comments:

Post a Comment