लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब उड़ानें शुरू की जाएंगी तो यात्रियों और एयरलाइंस को कुछ विशेष सावधानियां बरतनी होंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटरों को दिशानिर्देश (एसओपी) जारी किए हैं। इसके मुताबिक, केंद्र ने एयरलाइंस से कहा है कि उड़ानें शुरू होने के पहले फेज में 80 साल से ऊपर के व्यक्ति को यात्रा की इजाजत न दी जाए। शुरुआती चरण में केबिन में बैग ले जाने की इजाजत ना दी जाए। चेक-इन के वक्त सिर्फ एक बैगेज (20 किलो से कम) को ले जाने की इजाजत रहेगी। विमान में खाना नहीं मिलेगा। सिर्फ पानी मिलेगा, जो कप या बोटल में रहेगा।
अगर किसी यात्री या स्टाफ में कोई लक्षण दिखाई दे रहा है और आरोग्य सेतु एप पर ग्रीन सिग्नल नहीं आ रहा है, तो ऐसे व्यक्ति को एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मंत्रालय ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स से प्रतिक्रिया भी मांगी है।
एसओपी में यह भी : रिपोर्टिंग टाइम दो घंटे बढ़े, आखिरी की तीन सीटें खाली रहें
- विमान में आखिरी की तीन सीटें आइसोलेशन के लिए छोड़ी जाएं, ताकि अगर किसी यात्री को जरूरत हो तो उसे उपचार मिल सके।
- एयरपोर्ट पर मुसाफिरों का रिपोर्टिंग टाइम दो घंटे बढ़ाया जाए।
- उन्हीं यात्रियों काे एयरपोर्ट के अंदर आने की इजाजत मिलेगी, जिनकी फ्लाइट छह घंटे के अंदर उड़नी हो।
- जिन्हें बुखार हो या शरीर का तापमान बढ़ा हो, उन्हें यात्रा नहीं करने दी जाएगी।
- एयरलाइंस को प्रस्थान समय से तीन घंटे पहले चेक-इन काउंटर खोलने और प्रस्थान से 60 से 75 मिनट पहले बंद करने के लिए कहा गया है।
- प्रस्थान के समय से एक घंटा पहले बोर्डिंग शुरू हो जाएगी और विमान के उड़ने के 20 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे।
- इसके अलावा सीआईएसएफ से ऐसी व्यवस्था करने को कहा है जिसमें जवानों को बोर्डिंग पास पर मुहर न लगानी पड़े।
- एयरलाइंस को बोर्डिंग गेट तक पहुंचने से पहले यात्रियों की दूसरी थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने को कहा गया है।
- क्रू मेंबर्स को संक्रमण से बचाने के लिए एयरलाइंस रोस्टर प्रणाली अपनाएं। क्रू मेंबर्स को बचाव के लिए जरूरी पीपीई किट या अन्य चीजें पहननी होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WNVpVb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment