टिक-टॉक स्टार माेहित मोर की हत्या में शामिल कपिल सागवान उर्फ नंदू गिरोह के दो शार्प शूटर बदमाशों को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विकास और पीके (27) और रोहित डागर (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 2 पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस ने विकास पर 1 लाख 20 हजार और रोहित पर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। इन दोनों बदमाशों पर हत्या, हत्या की कोशिश वसूली रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं।
21 मई, 2019 को इन आरोपियों ने नजफगढ़ के टिक टॉक स्टार मोहित मोर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि पूर्ण बंदी के बाद से यह बदमाश पंजाब के एक दूरदराज इलाके में छुपे हुए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को वहां से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों पर पुलिस की ओर से घोषित था इनाम
डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि यह दोनों आरोपी कपिल सागवान गिरोह के शार्प शूटर हैं। विकास ने कपिल सागवान के साथ मिलकर एक कारोबारी से मोटी रकम की रंगदारी मांगी थी। कारोबारी के मना करने पर इन आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कपिल सागवान के खिलाफ मकोका का मामला दर्ज है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lp63ME
via IFTTT
No comments:
Post a Comment