डॉक्टर राजेन्द्र सिंह सुसाइड केस की जांच पानी पर पूरी तरह से केंद्रित हो गई है। पुलिस ने जलबोर्ड में कांट्रेक्ट पर लगे पानी के टैंकरों का ब्यौरा जुटा लिया है। खासकर वे टैंकर जो देवली और संगम विधानसभा क्षेत्र में लोगों तक पानी पहुंचाते हैं। कुछ टैंकर वालों के पुलिस ने मोबाइल भी अपने कब्जे में लिए हैं, ताकि विधायक प्रकाश जारवाल और कपिल नागर से उसकी सांठगांठ का पता लगाया जा सके।साउथ डिस्ट्रिक की डीआईयू की टीम इस केस की गहनता से जांच कर रही है। मामले में विधायक और कपिल नागर से जुड़े चार पांच अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आई है।
पुलिस इन लोगों की भूमिका को वैरिफाई करने के लिए उनसे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है जिन लोगों के खिलाफ वसूली और धमकी देने संबंधी कोई साक्ष्य सामने आए तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। सूत्रों का कहना है पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलूओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है नेबसराय इलाके में पिछले महीने डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। इस केस में पुलिस ने आप विधायक प्रकाश जारवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर को गिरफ्तार किया, ये दोनों ही अभी पुलिस कस्टडी में हैं, जिनसे उनके नेटवर्क में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WFUjfn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment