ससुराल में बहू की संदिग्ध हालत में मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज https://ift.tt/2YOR4n4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

ससुराल में बहू की संदिग्ध हालत में मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज https://ift.tt/2YOR4n4

चांदहट थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, जिला अलीगढ़ (यूपी) के गांव स्यारोल निवासी नानक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसने अपनी बेटी पूनम की शादी चांदहट गांव निवासी अनिल के साथ फरवरी 2018 में की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पूनम को दहेज के लिए परेशान करते आ रहे थे, कई बार समाज लेवल पर समझाया भी गया लेकिन बात नहीं बन सकी।

पीडि़त पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी के पर दहेज लाने के लिए दबाव डालने लगे और मारपीट करने लगे। शनिवार की रात को उनके पास सूचना आई कि आपकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी बेटी मृत हालत में चारपाई पर पड़ी हुई थी। आरोप है कि उसकी बेटी की उसके पति अनिल ने अपनी मां त्रिवेणी, पिता शीशपाल, सुनील व समय सिंह के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। इस संबंध में चांदहट थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पिता की शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WNUlAq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment