साउथ दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके में एक ऑटो ड्राइवर ने पांच महीने की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार की देर रात उसने खुद थाने पहुंच अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर गई, जहां महिला एक कमरे में बेड पर मृत मिली। उसकी पहचान हेमलता उर्फ सोनिया (30) के तौर पर हुई। इस केस में पुलिस ने आरोपी पति विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार से हुई पूछताछ में यह बात सामने आई है आरोपी पत्नी को मायके वालों से बात करने नहीं देता था। इसे पत्नी के घरवालों से बात करने पर भी ऐतराज था। लॉकडाउन में उसका काम छूट गया था। वह घर में ही रहता था। डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक अतुल कुमार ठाकुर ने बताया आरोपी विजय ने रविवार रात साढ़े बारह बजे आंबेडकर नगर थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस को बताया वह पत्नी की हत्या कर चुका है।
यह पता चलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ उसके घर लेकर गई, जहां एक कमरे में बेड पर महिला का शव मिल। उसके गले पर चोट के निशान थे, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया और आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मामले की छानबीन में पीड़िता के मायके वालों ने जानकारी दी हेमलता की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसे आठ साल की बेटी है। पति का देहांत होने के पांच साल बाद उसने दूसरी शादी विजय से की थी। विजय पहले परिवार के साथ फरीदाबाद हरियाणा में रहता था, जो शादी के बाद दक्षिण पुरी एरिया में किराए के मकान में रहने लगा। हेमलता के मायके वाले भी वहीं नजदीक ही रहते हैं।
आरोपी ने हेमलता से पहले दो और शादियां की थी
एक जानकार के माध्यम से विजय की हेमलता से शादी हुई थी। यह विवाह काेर्ट और बारात दोनों तरीके से सम्पन्न हुआ था। इस शादी के वक्त हेमलता के परिजनों को बताया गया था कि विजय की पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। लेकिन बाद में यह जानकारी सामने आई कि विजय की यह दूसरी नहीं बल्कि तीसरी शादी थी। दोनों पत्नी मारपीट करने के कारण उसे छोड़ चुकी थीं। हेमलता की बहन ने बताया रविवार शाम को विजय ने शराब पी रखी थी। वह पत्नी से किसी बात पर उलझ भी चुका था। इस कारण अपनी बेटी को हेमलता मायके छोड़ आई थी। उसने बताया वह केवल बहन ही नहीं बल्कि उसकी बेटी से भी मारपीट करता था। पत्नी का गुस्सा उसकी बेटी पर कई बार उतर जाता था। लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही था। ऑटो भी उसने बेच दिया था। उसे बिल्कुल पंसद नहीं था कि हेमलता अपने घरवालों से बात करे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LjNKsb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment