झिलमिल के हॉटस्पॉट इलाके में सोमवार रात एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान अरुण के तौर पर हुई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने बताया अरुण झिलमिल के प्रताप खंड में परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में बेटी, बेटा व भाई हैं। वह ई-रिक्शा चलाता था। सात वर्ष पहले अरुण की पत्नी की मौत हुई थी। बीती रात करीब दस बजे अरुण खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसके भाई ने कमरे में फंदे से लटका पाया। आंशका जतायी जा रही है कि लॉकडाउन में आर्थिंक तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया हो। लॉकडाउन के कारण करीब दो महीने से उसका काम बंद था और वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YYXujS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment