सर्टिफिकेट पर साइन नहीं किया तो डॉक्टर को जान से मारने की धमकी https://ift.tt/3cfLYnM - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Thursday, May 7, 2020

सर्टिफिकेट पर साइन नहीं किया तो डॉक्टर को जान से मारने की धमकी https://ift.tt/3cfLYnM

फार्मासिस्ट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट पर साइन करने से इंकार करने पर सिविल अस्पताल में कार्यरत सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. मान सिंह के साथ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर आदर्श नगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टर का आरोप है कि आरोपियों ने सर्टिफिकेट पर जबरन साइन कराए और कापी भी अपने साथ ले गए। डॉक्टर ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सिविल अस्पताल बल्लभगढ़ के एसएमओ डॉ. मान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट वीरेंद्र सांगवान बगैर पूछे उनके कार्यालय में आया और एक ट्रेनर राेहित गर्ग के सर्टिफिकेट पर जबरन साइन कराना चाहता था। जब सांगवान से ट्रेनर रोहित गर्ग से संबंधित कागजात मांगे तो वह फर्जी हाजिरी लगा हुआ रिकार्ड पकड़ाया। उस पर साइन करने का दबाव बनाया।

जब उन्होंने साइन करने से मना किया तो आरोपी ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सर्टिफिकेट पर जबरन साइन करा लिए। डाॅक्टर का कहना है कि सांगवान ने जिस ट्रेनर राेहित के सर्टिफिकेट पर साइन करने का दबाव बनाया उसे मैंने कभी उपस्थित नहीं पाया। उनका यह भी आरोप है कि सांगवान सर्टिफिकेट पर जबरन साइन कराने के बाद आफिस रिकाॅर्ड की काॅपी भी अपने साथ ले गया। डॉक्टर ने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WQ7aKT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment