मजदूरों को लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया https://ift.tt/3drmXpZ - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 8, 2020

मजदूरों को लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया https://ift.tt/3drmXpZ

बिहार में अपने गांव जाने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे पांच मजदूरों को कथित तौर पर लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बलजीत नगर निवासी अमर (22), पांडव नगर निवासी सोनू (21) और प्रेम नगर निवासी अर्जुन (21) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजदूरों को जब पता चला कि फंसे हुए मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर पहुंचाने के लिए ट्रेन चल रही हैं, जिसके बाद बुधवार को तड़के करीब तीन बजे, मायापुरी की एक फैक्ट्री में काम करने वाले पीड़ितों ने अपने गांव जाने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे पटरी के साथ-साथ चलना शुरू कर दिया। बिहार के छपरा जिले के रहने वाले इन सभी पांच मजदूरों को प्रेम नगर में एक रेलवे क्रॉसिंग के पास लूट लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dshtuZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment