कोहली-रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, 142 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार 2 बल्लेबाज टॉप पर - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Wednesday, December 11, 2019

कोहली-रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, 142 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार 2 बल्लेबाज टॉप पर

खेल डेस्क. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज 2-1 से जीत ली। सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने 113 और रोहित शर्मा ने 94 रन बनाए। दोनों के टी-20 करियर में 2633 रन हो गए। इस तरह कोहली और रोहित सबसे ज्यादा रन के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर साल का अंत करेंगे। 142 साल के क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी फॉर्मेट में दो खिलाड़ी रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में खेले गए तीसरे टी-20 से पहले कोहली रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर थे। रोहित उनसे एक रन पीछे थे। इस मुकाबले में कोहली ने 70 और रोहित ने 71 रन बनाए। इस तरह दोनों संयुक्त रूप से पहले पायदान पर पहुंच गए। एक तरफ रोहित ने 34 गेंद पर 71 रन की पारी खेली, तो दूसरी ओर कोहली ने 29 गेंद पर ही 70 रन बना दिए।

कोहली vs रोहित

बल्लेबाज पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
कोहली 70 2633 52.66 138.07
रोहित 96 2633 32.10 138.21

कोहली ने 24वां और रोहित ने 19वां अर्धशतक लगाया
मैच में कोहली ने 24वां और रोहित ने 19वां अर्धशतक लगाया।लोकेश राहुल ने 91 रन की पारी खेली। यह उनका आठवां अर्धशतक है। टी-20 में दूसरी बार भारत के तीन बल्लेबाजों ने एक मैच में 50+ रन बनाए। इससे पहले 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा हुआ था। रोहित ने राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। वहीं, कोहली ने राहुल के साथ 95 रन की साझेदारी की।

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

रोहितअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले तीसरे क्रिकेटरभी बने। सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (534)ने लगाए हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी(476) हैं।

खिलाड़ी देश छक्के
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 534
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 476
रोहित शर्मा भारत 404
ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 398
महेंद्र सिंह धोनी भारत 359


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में रोहित ने 71 और कोहली ने 70 रन बनाए।


source https://www.bhaskar.com/sports/cricket/news/kohli-rohit-the-highest-run-scorer-two-batsmen-for-the-first-time-in-142-years-of-cricket-history-126264960.html

No comments:

Post a Comment