पूर्वोत्तर में विरोध: गुवाहाटी में लोगों ने कर्फ्यू का उल्लंघन किया, सेना का फ्लैग मार्च; मोदी बोले- असम के लोग चिंता न करें - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Wednesday, December 11, 2019

पूर्वोत्तर में विरोध: गुवाहाटी में लोगों ने कर्फ्यू का उल्लंघन किया, सेना का फ्लैग मार्च; मोदी बोले- असम के लोग चिंता न करें

गुवाहाटी. नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर के राज्यों में विरोध जारी है। गुरुवार सुबह फिर से लोगों ने बिल का विरोध करते हुए कर्फ्यू का उल्लंघन किया। सेना शहर में फ्लैग मार्च कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- मैं असम के अपने भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिल के पारित होने के बाद उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) आजसुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन 2017 के खिलाफ याचिका दायर करेगी। राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल पास कर दिया गया।

मोदी ने ट्वीट किया- मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि कोई भी आपके अधिकारों, विशिष्ट पहचान और संस्कृति को नहीं छीन सकता। यह हमेशा फलता-फूलता और विकसित होतीरहेगी। केंद्र सरकार संवैधानिक सुरक्षा, भाषा, संस्कृति और असम की क्षेत्रीय संस्कृति को लेकर प्रतिबद्ध है।

बुधवार को शहर में कर्फ्यू लगाया गया

विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने गुवाहाटी में प्रशासन ने बुधवार रात अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिए थे। कई जिलोंमें इटरनेट सेवाएं बंद हैं।असम राइफल्स के जवानों को बुधवार को त्रिपुरा में तैनात किया गया था। ऑल असम स्टूडेंट यूनियन ने गुवाहाटी में सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (नेसो) की अगुआई में चल रहे विरोध को 30 छात्र और वाम संगठन समर्थन दे रहे हैं। कृषक मुक्ति संग्राम समिति ने लोगों से शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कोंपर आने की अपील की।

उड़ानें रद्द
कोलकाता एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा- कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से डिब्रूगढ़ सेक्टर (असम) के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। डिब्रूगढ़ से आने और जाने वाली फ्लाइट्स को आज के लिए (12 दिसंबर) रद्द कर दिया गया है। यात्री वैकल्पिक फ्लाइट्स चुन सकते हैं या फिर वह रिफंड पा सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नागरिकता बिल के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को 30 छात्र और वाम संगठनों का समर्थन।


source /national/news/people-defy-curfew-in-guwahati-citizenship-amendment-bill-126272306.html

No comments:

Post a Comment