गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर बीड में पंकजा मुंडे का शक्ति प्रदर्शन, बड़ा ऐलान भी करने का कयास - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Wednesday, December 11, 2019

गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर बीड में पंकजा मुंडे का शक्ति प्रदर्शन, बड़ा ऐलान भी करने का कयास

बीड (महाराष्ट्र). पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर उनकी बेटी और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने बीड में एक जनसभा बुलाई है।कहा जा रहा है कि भाजपासे नाराज चल रहीं पंकजा आज यहां कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं। सभा स्थल पर लगे पोस्टर्स और बैनर्स से भाजपा का चिह्नयानि कमल गायब है। जिसको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

इससे पहले भी पंकजा ने महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक परिदृश्य और अपनी भविष्य की योजना को लेकर इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। इसके बाद चर्चा शुरू हुई थी कि वे जल्द पार्टी छोड़ सकती हैं।हालांकि, पंकजा अगले दिन सामने आईं और कहा कि वे पार्टी नहीं छोड़ रही हैं। पंकजा ने अपने समर्थकों कोपिता गोपीनाथ मुंडे की याद में आज (12 दिसंबर) परली के गोपीनाथगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। सुबह से ही समर्थकों का सभा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया है।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में नहीं शामिल हुईं थी पंकजा
मंगलवार को भाजपा ने पार्टी इकाई की कोर कमिटी की बैठक बुलाई थी। इसमें पार्टी की वरिष्ठ नेता औरमहाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे शामिल नहीं हुईं। हालांकि, भाजपा ने दावा किया कि उन्होंने बैठने में नहीं आ पाने की सूचना दी थी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा था- 'पंकजा अस्वस्थ हैं। वे बीड में अपनी रैली की तैयारियों में भीव्यस्त हैं।'

पार्टी के बड़े नेताओं से की थी शिकायत
पंकजा बंजारा समाज(ओबीसी) से आती हैं। उनका बीड और उसके आसपास के इलाके में अच्छा जनाधार माना जाता है। हालांकि, इस बार वे बीड से चुनाव हार गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, पंकजा ने इस हार के लिए पार्टी के नेताओं और कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताते हुए पार्टी आलाकमान से इसकी शिकायत की थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे मंगलवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल नहीं हुई थीं। -फाइल
सभास्थल के आसपास लगे पोस्टरों में भाजपा का चिह्न गायब है। यह पोस्टर पंकजा के समर्थक राजेश गीते की ओर से लगाया गया है।


source /maharashtra/mumbai/news/pankaja-munde-latest-news-updates-on-her-father-gopinath-munde-birth-anniversary-beed-maharashtra-126272366.html

No comments:

Post a Comment