आजादपुर मंडी आज से 24 घंटे खुलेगी, एक बार में 1 हजार लोग करेंगे प्रवेश, हर 4 घंटे में मिलेगा कूपन https://ift.tt/3brl4ZF - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Monday, April 20, 2020

आजादपुर मंडी आज से 24 घंटे खुलेगी, एक बार में 1 हजार लोग करेंगे प्रवेश, हर 4 घंटे में मिलेगा कूपन https://ift.tt/3brl4ZF

दिल्ली सरकार ने देश की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आजादपुर में अब फिर नई व्यवस्था बनाई है। मंगलवार से आजादपुर मंडी 24 घंटे खुलेगी। यहां फल और सब्जी की बिक्री साथ में होगी। बता दें एक सप्ताह पहले मंडी में सब्जी और फल की ब्रिकी के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। इसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग, सब्जी और फलों की बढ़ती कीमत और किसानों को उनकी उपज की सही कीमत ना मिलने की आ रही शिकायतों के बाद सरकार ने नई व्यवस्था लेने का निर्णय लिया है। अब मंगलवार से फल और सब्जी दोनाें की एक साथ बिक्री सुबह 6 से रात 10 बजे तक हो सकेगी।

वहीं, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मंडी में आने की ट्रेकों को अनुमति मिलेगी। इस संबंध में दिल्ली सरकार के विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि फल और सब्जियों के दाम बढ़ने की शिकायत के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। मंडी में एक नई व्यवस्था के तहत के तहत कम ही खरीदार मंडी में पहुंच पाते थे।

वहीं, सब्जी और फल की आवक कम करने से भी समस्या खड़ी हो गई। इसके चलते दाम बढ़ने की शिकायत आने लगी। वहीं, किसानों के माल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। जिससे उनको नुकसान हो रहा था। आजादपुर मंडी की नई व्यवस्था में एक समय में 1 हजार से ज्यादा लोग मंडी में नहीं रहेगी। यानी प्रत्येक चार घंटे के अंतराल पर 1 हजार टोकन जारी किए जाएंगे। यानी की 4 घंटे के अंतराल में मंडी के अंदर एक हजार से ज्यादा खरीदार नहीं हो सकेंगे। जिससे मंडी में सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जा सके। इधर, गाजीपुर मंडी में अन्य दिनों की तरह पुलिस के जवान चौकसी बरतते दिखे।

नियम का पालन नहीं किया तो लाइसेंस होंगे निरस्त

मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना और करना सभी की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए प्रशासन अधिकारियों की नियुक्ति करने के साथ ही दो सीसीटीवी की मदद लेगा। इसका पालन न करने वाले आढ़ती/दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही 900 सिविल डिफेंस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही साफ सफाई के लिए 600 कर्मचारी की भी तैनाती की जा रही है।

शेड में ऑड-ईवन सिस्टम की व्यवस्था रहेगी जारी

इस नई व्यवस्था में शेड में ऑन-ईवन सिस्टम पहले की तरह ही जारी रहेगा। यानी एक शेड में जिस दिन काम होगा। वह शेड अगले दिन बंद होगा। ईवन तारीखों जैस 0,2,4,6,8 पर ईवेन संख्या वाले शेड पर ब्रिकी की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह ऑड तारीखों 1,3,5,7 व 9 को ऑड शेड वाले दुकानदार बिक्री कर सकेंगे। यह व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Azadpur mandi will open 24 hours from today, 1 thousand people will enter at once, coupon will be available every 4 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bsI9v2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment