सही इलाज नहीं मिलने का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया हस्तक्षेप https://ift.tt/2ysP74I - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Monday, April 20, 2020

सही इलाज नहीं मिलने का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया हस्तक्षेप https://ift.tt/2ysP74I

दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज को ठीक उपचार नहीं मिलने पर मरीज की बेटी और पत्नी का दर्द छलक गया। मां-बेटी के दर्द का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हस्तक्षेप करने पर मरीज को ठीक उपचार मिलना शुरू हो गया है।
सोमवार सुबह से फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सऐप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मां-बेटी के दर्द का वीडियो होना शुरू हुआ। वीडियो में कोरोना संक्रमित मरीज की बेटी और पत्नी दावा कर रही हैं कि उनके पिता और पति को लोकनायक अस्पताल में बेहतर उपचार नहीं मिल रहा। वीडियो में मरीज अरविंद की बेटी प्रतिभा ने कहा कि वे जहांगीरपुरी की रहने वाली हैं और 16 अप्रैल को उसके पिता की हालत खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले गए, जहां कोरोना की जांच हुई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मरीज को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। प्रतिभा का दावा है कि उनके पिता का अस्पताल में सही से उपचार नहीं हो रहा।

पिता को 102 बुखार है और सोमवार तक किसी डाक्टर ने उन्हें नहीं देखा। वे शुगर और हाइपरटेंशन के मरीज है, लेकिन उन्हें खाने को कुछ नहीं दिया जा रहा। इस संबंध में प्रतिभा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को टैग कर ट्वीट किया और मदद मांगी कि जल्द से जल्द उनके पिता को उपचार मिले।

ट्वीट के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मरीज को अलग कमरे में शिफ्ट कर दिया गया, जिसकी पुष्टि मरीज की बेटी प्रतिभा ने की। मरीज को ठीक उपचार दिलाने की कोशिश मुख्यमंत्री के आदेश पर तिमारपुर से आप विधायक दिलीप पांडे की ओर से की गई। मां-बेटी के वीडियो को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए शेयर किया और सरकार के इंतजामों पर सवाल किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accused of not getting proper treatment, Chief Minister Kejriwal intervenes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xKBqOA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment