मंगलवार को जिले में रिकॉर्ड 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 117 तक पहुंच गई है। चिंताजनक तथ्य ये है कि जिले में 12 दिन से लगातार कोरोना के मामले आ रहे हैं। दो दिन में कोरोना के 21 मरीज सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को दो मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को पॉजिटिव मिले सभी 11 लोगों का संबंध पुराने संक्रमितों से है। इनमें 6 लोग आदर्श नगर में रहने वाले पाजिटिव युवक से संबंधित हैं। इस युवक की आजादपुर सब्जी मंडी की विजिट हिस्ट्री है। जबकि चार लोग ऑटो पिन झुग्गी मुजेसर से हैं, जो 8 मई को वहां संक्रमित मिले सब्जी विक्रेता से संबंधित हैं।
इसी तरह सेक्टर 62 निवासी जिस व्यक्ति को 10 मई को कोरोना संक्रमित घोषित किया गया था, मंगलवार को उसका भतीजा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सभी को तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को मिले संक्रमितों में 7 साल और 12 साल का बच्चा भी शामिल है। जबकि दो मरीज 50 व 70 साल की आयु के हैं। इसके अलावा अन्य मरीज 21 से 41 साल के बीच की आयु के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को ठीक हुए मरीजों में इंडोनेशिया निवासी जमाती है। जबकि दूसरा सेक्टर-28 का व्यक्ति है।
वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल का सीईओ है। डिप्टी सिविल सर्जन डा. रामभगत के अनुसार जिले में 57 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 53 लोगों का इलाज चल रहा है। अभी तक 5671 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 5325 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 229 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अभी तक 6348 लोगों को क्वारेंटाइन किया जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ao4bSe
via IFTTT
No comments:
Post a Comment