अब टीबी के नए मरीज का स्वास्थ्य विभाग कोरोना टेस्ट कराएगा https://ift.tt/3by6Sxy - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Tuesday, May 12, 2020

अब टीबी के नए मरीज का स्वास्थ्य विभाग कोरोना टेस्ट कराएगा https://ift.tt/3by6Sxy

जिले में टीबी के मरीजों का अब कोविड-19 टेस्ट होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अब जो भी टीबी का नया मरीज आएगा, स्वास्थ्य विभाग उसका कोरोना टेस्ट कराएगा।
टीबी कंट्रोल प्रोग्राम ऑफिसर डा. शीला भगत के अनुसार टीबी व कोरोना के लक्षण काफी मिलते हैं। दोनों बीमारियों में मरीज को खांसी व बुखार आता है। इसलिए सही बीमारी का पता करने के लिए टीबी मरीजों का अब कोरोना टेस्ट होगा। फिलहाल पुराने मरीजों का टेस्ट नहीं होगा। जो नया मरीज मिलेगा, उसका ही टेस्ट होगा। पुराने मरीजों पर भी नजर रखी जाएगी। अगर उनकी हालत गंभीर होती है तो उनका भी टेस्ट होगा। डा. भगत के अनुसार टीबी मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए उसे कोई दूसरी बीमारी होने का खतरा अधिक रहता है। अगर टीबी के मरीज में कोरोना की पुष्टि होती है तो इलाज भी दोनों बीमारियों को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा। इसलिए उच्चाधिकारियों ने टीबी के मरीजों का कोविड-19 टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा अभी तक जिले में कोरोना के जो पॉजिटिव केस आ रहे हैं, उनकी टीबी की भी जांच कराई जा रही है।

सर्वे से मिल रहे नए मरीज
डिप्टी सिविल सर्जन डा. भगत के अनुसार जिले में इस साल अभी तक टीबी के 2100 मरीज चिह्नित किए गए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाल ही में प्रशासन की तरफ से पूरे जिले में लोगों की जांच के लिए जो सर्वे चलाया गया था, उसमें 9 नए मरीज मिले हैं। उन्होंने कहा इस तरह के सर्वे से सभी मरीजों तक पहुंचना आसान हो जाता है। केंद्र सरकार की योजना के अनुसार 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इसलिए सभी मरीजों को चिह्नित कर उन्हें पूरा ट्रीटमेंट देकर ठीक करना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dJI8Ub
via IFTTT

No comments:

Post a Comment