कोसीकलां का डॉक्टर दंपती आया पॉजिटिव, होडल व हसनपुर के 16 लोग होम क्वारेंटाइन https://ift.tt/2YOR4n4 - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Sunday, May 10, 2020

कोसीकलां का डॉक्टर दंपती आया पॉजिटिव, होडल व हसनपुर के 16 लोग होम क्वारेंटाइन https://ift.tt/2YOR4n4

जिला मथुरा (यूपी) के कोसीकलां में एक निजी अस्पताल संचालक के दंपती की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से जिले के होडल व हसनपुर में भी हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल माह में अस्पताल संचालक के संपर्क में आने वाले होडल व हसनपुर के 12 से ज्यादा लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया है

। स्वास्थ्य विभाग होम क्वारेंटाइन हुए लोगों के सैंपल सोमवार को पलवल स्वास्थ्य विभाग को भेजेगी। स्वास्थ्य विभाग अस्पताल संचालक के संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची तैयार करने में जुटा है, जो उनके संपर्क में आए थे। होडल व हसनपुर क्षेत्र के काफी संख्या में लोग उक्त चिकित्सक दंपती से दवाई लेते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने होडल में आए 9 लोगों को होम क्वारेंटाइन तथा हसनपुर में 14 वर्षीय बच्चे सहित 7 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lg5NiS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment