झपटमारी करने वाला दंपति गिरफ्तार, 3 माह पहले ही हुई थी शादी https://ift.tt/2YQ9LXt - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Saturday, May 9, 2020

झपटमारी करने वाला दंपति गिरफ्तार, 3 माह पहले ही हुई थी शादी https://ift.tt/2YQ9LXt

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में स्कूटी पर झपटमारी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को ही नशे की लत है, जिसे पूरा करने के लिए वारदात करते थे। पति अर्जुन उर्फ छंगा (25) पहाड़गंज थाने का घोषित बदमाश है और उसकी पत्नी वैशाली कौशल (20) पत्नी टेटू आर्टिस्ट है। अर्जुन पर दिल्ली में ही विभिन्न थानों में 31 मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है दंपति के पकड़े जाने पर लूट, झपटमारी और चोरी के छह मामले सुलझा लिए गए हैं।

ये दोनों चोरी की एक सफेद रंग की स्कूटी से झपटमारी करते थे। डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक संजय भाटिया ने बताया कि आरोप दंपति से पूछताछ में पता चला तीन महीने पहले ही दोनों ने शादी की है। वे पहाड़गंज के ही रहने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bkWGIi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment