नौ नए केस मिले, कुल संख्या 179 हुई, कंटेनमेंट जोन से बाहर आया पालम विहार 8 दिन बाद फिर सील https://ift.tt/3bzgl7K - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 15, 2020

नौ नए केस मिले, कुल संख्या 179 हुई, कंटेनमेंट जोन से बाहर आया पालम विहार 8 दिन बाद फिर सील https://ift.tt/3bzgl7K

गुड़गांव में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। शुक्रवार को गुड़गांव में 9 नए केस पाए गए हैं। जिनमें राजीव नगर में ही 6 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा सब्जीमंडी से भी एक नया केस पॉजिटिव पाया गया है। सब्जी मंडी से अब तक 30 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं कुल केस की संख्या 179 हो गई है। राहत की बात है कि 13 पेशेंट ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। यहां अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 89 रह गई है। इधर, 8 दिन पहले कंटेनमेंट जोन से बाहर हुए पालम विहार एरिया में फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने से इसे सील कर दिया गया है।
नए मामलों में एक केस गांधी नगर, एक केस हरिनगर में ऑटो ड्राइवर का है, जो सब्जी मंडी के पॉजिटिव केस के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हो गया। इसके अलावा एक केस बसई एंकलेव से सामने आया है। गुड़गांव में अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 179 हो गई है, जबकि इनमें से 90 केस ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
जबकि अभी 89 लोग कोरोना से जीवन की जंग लड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई महीने के 15 दिन में ही कुल केस की संख्या बढ़कर 122 हो गई है। जबकि पहले 45 दिन में मात्र 57 केस सामने आए थे।
फिर दस्तक: नूंह जिले में लंबे समय बाद आया कोरोना का नया मामला
नूंह जिले में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। नगीना खंड के पटाकपुर गांव में 28 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति भिवाड़ी में ड्राइवरी का काम करता था, जो फरवरी में अपने घर आया था। कुछ दिनों पहले कोरोना के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई तो उक्त व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब नूंह जिले में कोरोना केस की संख्या 61 हो गई है। 57 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी कोरोना डा. अरविंद ने कहा कि जिले में अब तक 3669 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
कंटेनमेंट जोन से बाहर आते ही लोग हुए लापरवाह
पालम विहार एरिया में शहर का पहला पॉजिटिव केस पालम विहार में ही मिला था। यहां की एक लड़की लंदन से लौटी थी उसके संपर्क में आने वाले अन्य परिजन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। यहां के एक निजी हॉस्पिटल में काम करने वाली महिला, यूके से लौटा व्यक्ति, बैंक स्टाफ और अब किसी संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले दो अन्य लोगों की पहचान पालम विहार एरिया से हुई है। ंतीन नए मामले तो कंटेनमेंट सूची से हटाए जाने के बाद मिले हैं। सिविल सर्जन का कहना है कि कंटेनमेंट जोन के कुछ नियम होते है। लोग यदि सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करेंगे या अन्य एहतियात नहीं बरतेंगे तो दोबारा से एरिया संक्रमित हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 दिन पहले कंटेनमेंट जोन से बाहर हुए पालम विहार एरिया में फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने से इसे सील कर दिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bCgoPS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment