प्रशासन ने 4500 को फोन किया, 3000 मिले, 2 ट्रेनों से बिहार रवाना https://ift.tt/2WDwTHv - FREE NEWS ALERT 2019

Latest

FREE NEWS ALERT 2019, latest news


Friday, May 15, 2020

प्रशासन ने 4500 को फोन किया, 3000 मिले, 2 ट्रेनों से बिहार रवाना https://ift.tt/2WDwTHv

लाॅकडाउन में फंसे बिहार के 3000 लोगों ने फरीदाबाद को अलविदा कह अपने गांव के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। जाते समय इन्होंने फरीदाबाद प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। दोबारा आने के सवाल पर बोले अब तो भगवान ही जाने कब फरीदाबाद आना होगा। प्रशासन ने ई दिशा पोर्टल पर पंजीकरण कराए करीब 4500 लोगों को फोन कर उन्हें ट्रेन से भेजने का संदेश दिया था। लेकिन केवल 3000 लोग ही ट्रेन से जाने के लिए पहुंचे। ओल्ड रेलवे स्टेशन से 22-22 कोच वाली दो ट्रेनों में यात्रियों को रवाना किया गया। ट्रेन फरीदाबाद से कटिहार तक जाएगी। वहां से लोकल प्रशासन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा।
डीसी यशपाल यादव के अनुसार चार दिन में दूसरी बार प्रवासियों को ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की गई। पहली ट्रेन 12 मई को फरीदाबाद से दमोह के लिए भेजी गई थी। शुक्रवार को दो ट्रेन बिहार के कटिहार और बरौनी जिले के लिए 3000 यात्रियों को लेकर गईं। इसके पहले यात्रियों का मेडिकल चेकअप कराया गया। सभी यात्रियों को टिकट राज्य सरकार की ओर से फ्री में उपलब्ध कराए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zec86Z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment